तेरा पाना तेरा खोनातेरा होना या ना होनातेरा लेना तेरा देनातेरा सब कुछ, तेरी सेनातेरा ही मैं, तेरा ही सबतू दिखता नहीं, तू है अंधेरातेरा उजाला, तेरा सवेरातेरी काया तेरी मायासबकुछ तेरा काल हैसब समय का चाल हैसब समय की चाल है!!
लड़की होना आसान है…अगर तुम अपनी ख्वाइशें दबा लो तो,लड़की होना आसान है..अगर तुम चुपचाप सब अपना लो तो,लड़की होना आसान है…अगर अपनी खुशी को छोड़ दो तो,कौन कहता है कि लड़की होना आसान नहींलड़की होना आसान है…अगर अपनों के लिए अपने आप को तोड़ दो तो।।