लड़की होना आसान है

लड़की होना आसान है…
अगर तुम अपनी ख्वाइशें दबा लो तो,
लड़की होना आसान है..
अगर तुम चुपचाप सब अपना लो तो,
लड़की होना आसान है…
अगर अपनी खुशी को छोड़ दो तो,
कौन कहता है कि लड़की होना आसान नहीं
लड़की होना आसान है…
अगर अपनों के लिए अपने आप को तोड़ दो तो।।

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free